{"_id":"7f97f44d501f1a1cecafb37bf52a317c","slug":"quarrel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर छात्र गुट भिड़े, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड पर छात्र गुट भिड़े, अफरातफरी
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sat, 10 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर शुक्रवार दोपहर को दो छात्र गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी, डंडे वे तेजधार हथियार चले। बस स्टैंड पर दो गुटों में हुए विवाद के कारण बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई। इस झगड़े में राजकीय कॉलेज का एक छात्र घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने घायल छात्र को सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों गुटों के छात्र फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
झगड़े में घायल राजकीय कॉलेज के बीए प्रथम वर्ष के छात्र ढाठरथ गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह कॉलेज से घर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़ा था। इसी दौरान कुछ युवकों ने उस पर हमला बोल दिया। जैसे ही वह बचाव के लिए भागने लगा तो युवकों ने उसे चारों तरफ से घर कर लाठी व तेजधार हथियारों से पीटना शुरू कर दिया। पुलिस झगड़े के पीछे कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस ने दो दिन पहले ही बनाई थी रणनीति
शहर के सामान्य बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ हो रही छेड़खानी तथा लड़ाई-झगड़े की दूसरी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएसपी ममता सौदा ने डिपो के महाप्रबंधक राहुल जैन के साथ बैठक कर रणनीति बनाई थी। बैठक के दौरान बस स्टैंड पर आने वाले शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने का निर्णय लिया गया था, लेकिन पुलिस प्रशासन की प्लानिंग के दूसरे दिन ही यहां पर दो गुटों में झगड़ा हो गया।