फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prostitution busted in Jind: Police raids hotels, arrests five including two women

जींद में वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़: पुलिस ने होटलों पर की छापेमारी, दो महिलाओं सहित पांच लोगों को पकड़ा

Tue, 04 Apr 2023 10:47 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Apr 2023 10:47 AM IST
सार

हिसार में रेंज में अपराध पर लगाम लगाने के लिए नए एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने कड़े निर्देश दे रखे हैं। इस कड़ी में जींद पुलिस ने होटलों में छापेमारी की है। जिस दौरान पुलिस ने 2 महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू किया है।

विज्ञापन
Prostitution busted in Jind: Police raids hotels, arrests five including two women
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद सिविल लाइन थाना व महिला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोहाना रोड के देर शाम को दो होटलों पर छापेमारी कर वेश्यावृत्ति का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं सहित पांच लोगों को काबू करते हुए 6 लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली सूचना के अनुसार
पुलिस को सूचना मिली थी कि गोहाना रोड के मधुर तथा मिलन होटल में वेश्यावृत्ति होती है। सूचना के आधार पर महिला थाना तथा सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दोनों होटलों पर छापेमारी की तो वहां पर दो महिलाएं दो व्यक्तियों के साथ कमरों में आपत्तिजनक हालात में पाई गई। जिस पर पुलिस ने महिलाओं उनके साथ पकड़े गए व्यक्तियों तथा होटल मालिकों को काबू कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Haryana: कुरुक्षेत्र में फिर बदला मौसम, अल सुबह हुई हल्की बारिश, किसानों की बढ़ी चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलन होटल से पकड़े गए व्यक्ति की पहचान डिफेंस कॉलोनी निवासी तथा महिला की पहचान पिल्लूखेड़ा थाना इलाके की महिला के रूप में हुई, वही मधुर होटल में स्थानीय महिला के साथ सदर थाना तथा पिल्लूखेड़ा इलाके का एक व्यक्ति पकड़ा गया। पुलिस ने होटल मालिक को भी काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति तथा महिलाएं जिले के ही रहने वाले हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला थाना प्रभारी की शिकायत पर पकड़ी गई दोनों महिलाओ तथा चार पुरुषों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी के अनुसार
सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर होटलों में छापेमारी की गई थी! जहां से दो महिलाओं समेत पांच लोगों को काबू किया गया है। होटल मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed