{"_id":"642fafedf0e668ca8f0c5535","slug":"police-arrested-two-murder-accused-in-jind-after-encounter-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया काबू, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Fri, 07 Apr 2023 11:23 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:23 AM IST
सार
जींद में बीड़ बड़ा वन के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों ने भम्बेवा गांव में एक युवक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के भम्बेवा गांव के युवक की गोली मारकर हत्या करने की वारदात के दो आरोपी युवकों को जींद पुलिस ने गुरुवार देर रात जींद में बीड़ बड़ा वन के पास मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। इनमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन
बीड़ बड़ा वन के पास लगाया नाका
जानकारी के अनुसार भम्बेवा गांव में एक युवक की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू की थी। हमलावरों की तलाश में लगी पुलिस को सूचना मिली की दो हमलावर सोनीपत जिले के निजामपुर गांव का साहिल और जींद के लुदाना गांव का आशीष जींद में पुराना हांसी रोड पर बीड़ बड़ा वन के पास हैं। इस सूचना के बाद जींद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को घेरा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें पुलिस ने आत्मरक्षा में बदमाशों पर गोली चलाई जिसमें पुलिस की गोली लगने से निजामपुर गांव का साहिल नामक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी ।पुलिस ने साहिल और उसके साथी लुदाना गांव के आशीष दोनों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। एसपी सुमित कुमार ने कहा की बदमाशों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जायेगा।
विज्ञापन