{"_id":"8ca304f87f18557084fd31bb8e8be526","slug":"place-another-exam-arrested-munna-bhai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा ‘मुन्ना भाई’ काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा ‘मुन्ना भाई’ काबू
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के डीएवी स्कूल में दूसरे के स्थान पर प्राइमरी टीचर लेवल-एक की परीक्षा देते पुलिस और शिक्षा विभाग की टीम ने निजी स्कूल के एक शिक्षक को काबू किया है।
पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पकड़ा गया आरोपी प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है।
शिक्षा विभाग और पुलिस की टीम रविवार को आयोजित प्राइमरी टीचर लेवल-एक की परीक्षा के दौरान डीएवी स्कूल में परीक्षार्थियों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान शिक्षा विभाग की टीम को यहां पर परीक्षा दे रहे एक परीक्षार्थी पर शक हो गया। शिक्षा विभाग की टीम ने जब परीक्षार्थी की बारीकी से जांच की तो पता चला कि वह किसी दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान दुर्जनपुर गांव के निवासी सुरेश के रूप में हुई।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुरेश प्राइवेट स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। वह गांव के ही दिनेश के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पुलिस ने सुरेश और दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सुरेश को काबू कर दिनेश की तलाश शुरू कर दी है।