{"_id":"62bed4fbe751211507091b94","slug":"patwari-arrested-for-taking-bribe-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन का खाता अलग करने के लिए किसान से मांगे थे पैसे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, जमीन का खाता अलग करने के लिए किसान से मांगे थे पैसे
Fri, 01 Jul 2022 04:35 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 01 Jul 2022 04:35 PM IST
सार
गांव कैरखेड़ी निवासी किसान जयपाल ने कहा कि उसने अपने जीन का खाता अपने परिवार के अन्य लोगों से अलग करवाना था। उनके पूरे परिवार का खाता एक ही चल रहा था। इसको लेकर उसने पटवारी सुनील दलाल से मुलाकात की। सुनील ने इसके लिए दस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद में विजिलेंस टीम ने एक किसान से अपनी पुश्तैनी जमीन का खाता अपने परिवार से अलग करवाने की एवज में आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विजिलेंस को दी शिकायत में गांव कैरखेड़ी निवासी किसान जयपाल ने कहा कि उसने अपने जीन का खाता अपने परिवार के अन्य लोगों से अलग करवाना था। उनके पूरे परिवार का खाता एक ही चल रहा था। इसको लेकर उसने पटवारी सुनील दलाल से मुलाकात की। सुनील ने इसके लिए दस हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
जयपाल ने दो हजार रुपये उसे पहले दे दिए तथा बाकी रुपये बाद में देने के लिए कहा। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे जब जयपाल ने सुनील दलाल को आठ हजार रुपये दिए तो पहले से ही मौजूद विजिलेंस टीम ने इशारा मिलते ही सुनील दलाल को पकड़ लिया और उसके कब्जे से आठ हजार रुपये की राशि बरामद की। पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अधिकारी प्रेम सिंह को इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन