फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Parliament security lapse: Special team of Delhi Police reached Neelam's house in Jind

Haryana: संसद के बाहर हंगामे का मामला; देर रात दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम पहुंची नीलम के घर, डायरी ले गई साथ

Mon, 18 Dec 2023 12:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

रात 11 बजे दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने जींद में नीलम के घर दस्तक दी। पुलिस ने नीलम के घर को खंगाला, बैंक अकाउंट की पासबुक व कुछ किताबें व एक डायरी साथ ले गई।

विज्ञापन
Parliament security lapse: Special team of Delhi Police reached Neelam's house in Jind
दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम पहुंची नीलम के घर - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली पुलिस की एक स्पेशल टीम ने रविवार रात को लगभग 11 बजे संसद भवन के बाहर स्मॉग फैलाने वाली नीलम के घर जींद के गांव घसो खुर्द में दस्तक दी। इस दौरान स्पेशल टीम के साथ उचाना पुलिस भी साथ रही। पुलिस ने नीलम के पूरे घर को खंगाला। यहां से टीम नीलम के बैंक अकाउंट की पासबुक, कुछ किताबें तथा एक डायरी साथ ले गई। पुलिस ने उसके भाई से एक कागज पर हस्ताक्षर करवाने का भी प्रयास किया, लेकिन उसने हस्ताक्षर नहीं किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सुबह नीलम के भाई रामनिवास ने बताया कि अचानक रात को 11 बजे के आसपास उनके घर काफी लोग पहुंचे। उस समय वह और उसकी मां सो रहे थे। टीम ने अपने आपको दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बताया। उनके साथ उचाना पुलिस के भी कुछ लोग थे। टीम ने घर के अंदर घुसते ही नीलम जिस कमरे में रहती थी, उसके बारे में पूछा। उस कमरे की पुलिस कर्मचारियाें ने तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Parliament security lapse: Special team of Delhi Police reached Neelam's house in Jind
नीलम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा पूरे घर को भी टीम ने छाना। रामनिवास ने बताया कि पुलिस यहां से कुछ बैंक पासबुक तथा एक डायरी व कुछ किताबें ले गई। नीलम के अकाउंट इलाहाबाद बैंक तथा एचडीएफसी बैंक में हैं। जो किताबें पुलिस साथ ले गई वह महापुरुषों की किताबें थीं।

टीम यहां पर लगभग आधा घंटा रही। इसके बाद रवाना हो गई। रामनिवास ने अपनी बहन से मिलने के बारे में पूछा तो टीम ने कहा कि वह अदालत के माध्यम से ही नीलम से मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed