फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   one killed in road mishap

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आई बोलेरो, एक की मौत

Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Wed, 25 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
गांव गतौली में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सफीदों रोड जींद निवासी कुलदीप (48) के रूप में हुई।
विज्ञापन

सफीदो रोड जींद निवासी कुलदीप मंगलवार को साथी गांव मनोहरपुर निवासी सोमवीर, जींद निवासी विक्की और एक अन्य के साथ बुलेरो गाड़ी में सवार होकर रोहतक गया हुआ था। जब वह वापस जींद की तरफ लौट रहे थे तो गांव गतौली के निकट ईंटों से भरी हुए ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इसमें कुलदीप की मौके पर मौत हो गई जबकि सोमवीर, विक्की व एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें बुलेरो गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बाद में आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने सोमवीर,  विक्की व एक अन्य की गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed