{"_id":"792979e400190b8cfbe3c29ffbdd6534","slug":"one-died-in-road-accident-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नरवाना रोड पर निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इसकी पहचान नहीं हो पाई।
पुलिस ने शव को पहचान के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार नरवाना रोड पर शुक्रवार को बाइक सवार के सामने अचानक पशु आ गया। पशु को बचाने के चक्कर में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पास से निकल रही निजी बस से बाइक टकरा गई। इसमें व्यक्ति की मौत हो गई। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन