फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Old Man shot in village rajana kalan of Jind

Jind Crime: घर में सो रहे बुजुर्ग को मारी गोली, पीजीआई रेफर, फर्जी पेंशन मामले में दी थी शिकायत

Sun, 21 May 2023 11:42 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 21 May 2023 11:42 AM IST
सार

गांव रजाना कलां निवासी 68 वर्षीय दलबीर रविवार सुबह अपने मकान में चारपाई पर सोया हुआ था, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर घर में घुसा और दलबीर की छाती में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए, लेकिन तब तक गोली मारने वाला आरोपी फरार हो चुका था।

विज्ञापन
Old Man shot in village rajana kalan of Jind
बुजुर्ग को गोली मारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जींद के गांव रजाना कलां में रविवार सुबह मकान में सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी गई, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव रजाना कलां निवासी 68 वर्षीय दलबीर रविवार सुबह अपने मकान में चारपाई पर सोया हुआ था, उसी दौरान अज्ञात व्यक्ति दीवार फांद कर घर में घुसा और दलबीर की छाती में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य जाग गए, लेकिन तब तक गोली मारने वाला आरोपी फरार हो चुका था। परिजन दलबीर को नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर गई। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया कि आखिर दलबीर पर फायर किसने किया। वर्ष 2021 में बुढ़ापा पेंशन को लेकर आरटीआई लगाई गई थी जिसमें फर्जी पेंशन के 54 मामले मिले थे। दलबीर की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने 54 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया कि बुजुर्ग को गोली लगी है। फिलहाल यह खुलासा नहीं हो पाया है कि गोली किसने चलाई। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed