फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   murder in rohad

रोहड़ में सरपंच पद के उम्मीदवार की हत्या

Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 10 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder in rohad
 
विज्ञापन


 गांव रोहड़ में शुक्रवार देर रात सरपंच पद के उम्मीदवार आजाद सिंह की भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आजाद की हत्या चुनावी रंजिश के चलते की गई।

 हत्या सरपंच पद के दूसरे उम्मीदवार ने अपने साथियों के साथ मिलकर की। हत्या की सूचना पाकर एसएसपी अभिषेक जोरवाल, एसडीएम बलराज जाखड़, डीएसपी हरेंद्र कुमार मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन




 पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर 18 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव रोहड़ निवासी आजाद सिंह (26) ने सरपंच पद के लिए नामांकन भरा था। लेकिन पिछले दिनों उसने गांव के दूसरे प्रत्याशी प्रीतम सिंह का समर्थन कर दिया और उसके पक्ष में वोट मांगने लगा। शुक्रवार देर रात आजाद सिंह अपने चाचा जसवंत, चचेरे भाई गुजर सिंह के साथ समर्थित उम्मीदवार प्रीतम सिंह के पक्ष में वोट मांगने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चला रहे थे।



जब वह देर रात को वापस घर की तरफ जा रहे थे तो गांव के मंदिर के निकट सरपंच पद के प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गया और उनको देखते ललकारना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें अभी सरपंच बनाने की बात कहकर उनका रास्ता रोक लिया और सभी ने लाठी व डंडों से हमला कर दिया।

इस दौरान आरोपी नवदीप सिंह के बेटे जोंधा सिंह ने आजाद को भाला घोंप दिया। इसमें आजाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पाकर एसएसपी अभिषेक जोरवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया।



पुलिस ने मृतक के चाचा जसवंत की शिकायत पर गांव रोहड़ निवासी सरपंच पद की प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप, उसके बेटे जोंधा सिंह, जोधवीर, कुलबीर, कुलवंत, मेहर सिंह, गुरबाज सिंह, मेजर सिंह, होशियार सिंह, भूपेंद्र, जानपाल, अमृतपाल, गुरबाज, रणजीत, साहब सिंह, बेअंत सिंह, हरदीप, नवदीप के साले के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

वोटों के गुणा-भाग में बढ़ा विवाद
पुलिस के अनुसार 2200 मतदाताओं के गांव रोहड़ में सरपंच पद की चौधर के लिए प्रीतम सिंह व महिला कर्मजीत कौर में आमने-सामने की टक्कर थी। गांव के सरपंच पद के लिए आजाद सिंह, प्रीतम सिंह, होशियार सिंह व नवदीप की पत्नी कर्मजीत कौर ने आवेदन किया है।



शुरुआत में चारों ने वोट मांगना शुरू कर दिया, लेकिन इस दौरान उम्मीदवार ने हशियार सिंह ने उम्मीदवार कर्मजीत कौर का समर्थन कर दिया। इसके बाद गांव में आजाद, प्रीतम, कर्मजीत कौर के बीच ही मुकाबला बच गया।



 चुनाव की तारीख नजदीक आते ही आजाद सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रीतम सिंह का समर्थन कर दिया। इसके बाद गांव में प्रीतम सिंह व महिला प्रत्याशी कर्मजीत कौर के बीच में आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार आजाद द्वारा प्रीतम सिंह का समर्थन करना प्रत्याशी कर्मजीत कौर के पति नवदीप को अखर गया और उसके साथ रंजिश रखने लगा।



शुक्रवार देर रात को जब आजाद सिंह अपने समर्थित प्रत्याशी प्रीतम सिंह के समर्थन में वोट मांग रहा था तो कर्मजीत कौर का पति नवदीप और  परिवार के सदस्य सहन नहीं कर पाए और देर रात उसका रास्ता रोककर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल गांव में एकदम ही चुनाव प्रचार शांत पड़ गया।

एसएसपी ने किया गांव का दौरा
पंचायत चुनाव के चलते हत्या होने के बाद एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने रोहड़ गांव में शनिवार को भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल के साथ गांव की स्थिति का जायजा लिया।


हालांकि चुनावी रंजिश को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने इस गांव को पहले ही संवेदनशील घोषित किया हुआ था। इस घटना के बाद यह गांव अति संवेदनशील हो गया है। पुलिस की भी इस गांव पर विशेष रूप से नजर बनी हुई है।

एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि रोहड़ में चुनावी रंजिश के चलते सरपंच पद के लिए एक उम्मीदवार की हत्या की गई है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हत्यारों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में शांति का माहौल है। पुलिस किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने देगी। कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं एक पेट्रोलिंग पार्टी को गांव में लगाया गया है। बॉक्स


जारी रहेेगी चुनावी प्रक्रिया

घटना होने के बाद चुनाव आयोग से इसके लिए दिशा निर्देश मांगे गए थे। ऐसे में नियम 36 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश मिले हैं। नियम 36 के तहत यदि चुनाव में अकेला उम्मीदवार बचता तो चुनाव प्रक्रिया रोकी जा सकती थी, लेकिन अब आधिकारिक रूप से तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

विनय सिंह, डीसी जींद

हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार
रोहड़ गांव निवासी सरपंच पद के प्रत्याशी आजाद सिंह की हत्या करने के आरोपी साहब सिंह को सफीदों थाना
पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से फरार चल रहे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है। एसएसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed