{"_id":"868d78f0cd054760a498ba43620e829b","slug":"murder-in-alewa-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलेवा गावं में अधेड़ की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलेवा गावं में अधेड़ की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अलेवा-राजौंद मार्ग पर अलेवा गांव में अज्ञात लोगों ने एक अधेड़ की हत्या कर शव चारपाई से बांधकर फरार हो गए। अधेड़ का शव बुधवार सुबह गांव के खेत में बने एक कमरे में मिला।
मृत व्यक्ति कौन है उसकी हत्या क्यों और किसने की यह खुलासा नहीं हो पाया है। अधेड़ व्यक्ति के शव मिलने की सूचना पर अलेवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस के सामने सबसे पहली चुनौती है शव की शिनाख्त करना।
विज्ञापन
सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव के पास शराब की खाली बोतलें पड़ी हुई थी। पुलिस ने खेत के मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
अलेवा निवासी प्रेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने खेत की जमीन गांव के ही जसमेर को ठेके पर दी हुई है।
बुधवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने उसे मोबाइल पर सूचना दी कि खेत में बने कमरे के बरामदे में लगभग 42 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि कमरे में एक अधेड़ का शव पड़ा है और उसके दोनों हाथ चारपाई से बांधे हुए थे।
मृतक का मुंह व नाक खून से सना हुआ है। सूचना मिलते ही अलेवा थाना प्रभारी रामनिवासी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
शव की शिनाख्त करवाना पहली प्राथमिकता
अलेवा गांव के खेतों में हुई इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस के लिए सबसे जरूरी शव की शिनाख्त करवाना है। जब तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाएगी तब तक जांच की सुई आगे नहीं बढ़ पाएगी। इसलिए शव की पहचान करवाना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
शव के पास से किसी प्रकार का कोई कागज या मोबाइल इत्यादि भी बरामद नहीं हो पाया जिसके आधार पर शव की पहचान की जा सके।
शव के समीप देसी शराब की खाली बोतल मिली है। घटना का मुआयना करने के बाद उक्त व्यक्ति के दोनों हाथ बांधकर गला दबाकर हत्या का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने खेत मालिक के बयान के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शव की पहचान करवाने का काम किया जा रहा है। शव की पहचान के बाद ही जांच आगे बढ़ पाएगी।
रामनिवास, अलेवा थाना प्रभारी