{"_id":"c8dbd024483866f8739539722bd8893d","slug":"murder-hindi-news-130","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलार में किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मलार में किसान की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदाें
Updated Sat, 19 Dec 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
गांव मलार में शुक्रवार देर शाम साइकिल पर खेतों से लौट रहे किसान की बाइक
विज्ञापन
सवार तीन युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
हत्या की सूचना पाकर सफीदों व पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मलार निवासी बलराज यादव (32) शुक्रवार देर शाम को खेतों से काम निपटाकर अपने चार वर्षीय बेटे प्रीतम को साइकिल पर बैठाकर गांव लौट रहा था। बीच रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोककर फायरिंग कर दी। उसकी छाती में दो गोलियां लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सफीदों थाना प्रभारी सज्जन सिंह, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभानी मनदीप तथा एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, हत्या आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस इस मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बाल-बाल बच गया मासूम
बाइक सवार युवकों ने जब किसान बलराज को गोली मारी उस समय उसका बेटा प्रीतम साइकिल की पीछे की सीट पर बैठा हुआ था। प्रीतम गोली लगने से बाल-बाल बच गया। वारदात के दौरान बलराज यादव का साइकिल तथा बच्चा झाड़ियों में गिर गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचेे और बाद में उसे परिजनों के हवाले किया।
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि किसान बलराज की अज्ञात बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या की है। हत्या किसने की, फिलहाल इसका खुलासा नहीं लग पाया है। परिजनों की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।