Jind: रोडवेज चालक व परिचालक से दुर्व्यवहार, पुलिस ने दो युवकों समेत कई लोगों पर दर्ज किया केस
जींद आपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। जींद के गढ़ी थाना के एक गांव में लड़की का घर से अपहरण कर मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वहीं जींद से गांव सीक जा रही रोडवेज बस चालक तथा परिचालक के साथ कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद से गांव सीक जा रही रोडवेज बस चालक तथा परिचालक के साथ कुछ युवकों ने दुर्व्यवहार किया। सदर थाना पुलिस ने रोडवेज जीएम की शिकायत पर दो युवकों को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
रोडवेज जीएम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चालक रामकेश तथा परिचालक सुरेश कुमार रोडवेज बस को लेकर वाया आसन बुधवार को गांव सीक जा रहे थे। गांव आसन मोड पर गांव आसन निवासी मनीष कालू तथा कुछ अन्य युवक चालक के साथ उलझ गए और हाथापाई पर उतर आए, जब परिचालक सुरेश ने साथी का बचाव करने की कोशिश की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। बस में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर दोनों कर्मियों को छुड़ाया। सदर थाना पुलिस ने रोडवेज जीएम की शिकायत पर मनीष तथा कालू को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना के जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज जीएम की तरफ से शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर दो युवकों की खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घर से अपहरण कर नाबालिग से किया दुष्कर्म
जींद के गढ़ी थाना के एक गांव में लड़की का घर से अपहरण कर मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। गढ़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 23 मई रात को उनके पड़ोस में किराए पर मकान लेकर रह रहे गांव तास्सिमो जिला धौलपुर राजस्थान निवासी सूरज तथा जसवीर ने उसकी 14 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया, जिसके बाद आरोपी उसे अपने किराए के मकान में ले गए और उसकी बेटी के साथ सूरज ने दुष्कर्म किया, जयवीर ने आरोपी का सहयोग किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गढ़ी थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर सूरज तथा जयवीर के खिलाफ दुष्कर्म करने सहयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी के अनुसार
जांच अधिकारी प्रेम कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, फिलहाल दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।