{"_id":"633a757732be454c0c038823","slug":"man-found-murdered-in-jind","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: ओवरब्रिज के पास मिला युवक का नग्न शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: ओवरब्रिज के पास मिला युवक का नग्न शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, नहीं हो पाई शिनाख्त
Mon, 03 Oct 2022 11:11 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:11 AM IST
सार
युवक के गुप्तांग पर चोट के निशान हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। उसे काफी बेरहमी से मारा गया है। डीएसपी रवि भी मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के बिरोली गांव के पास से गुजर रहे रोहतक रोड बाईपास पर बने ओवरब्रिज के पास सोमवार सुबह एक युवक का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की बेरहमी से हत्या की गई थी। उसके गुप्तांग पर भी चोट के निशान थे। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।
विज्ञापन
शव की सूचना मिलने पर डीएसपी रवि खुंडिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ओवरब्रिज के निकट गांव बिशनपुरा की तरफ सोमवार सुबह लोगों ने एक युवक का नग्न अवस्था में शव पड़े देखा। आसपास लोगों द्वारा शव की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के गुप्तांग पर चोट के निशान हैं और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। उसे काफी बेरहमी से मारा गया है। डीएसपी रवि भी मौके पर पहुंचे और सीन ऑफ क्राइम टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया। मृतक की जेब से उसका ही एक फोटो मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर युवक के शव को यहां फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।