फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man Found dead in Village karela of Jind

Jind: खेतों में बने कमरे में मिला व्यक्ति का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान, हत्या की आशंका

Tue, 13 Sep 2022 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Sep 2022 12:07 PM IST
सार

गांव करेला निवासी सुरेंद्र सोमवार रात घर से खेत में रखवाली के लिए निकला था लेकिन रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह सुरेंद्र गांव के ही राजेंद्र के खेत में बने कमरे में मृत पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।

विज्ञापन
Man Found dead in Village karela of Jind
जींद में मृत मिला व्यक्ति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जींद के गांव करेला में खेतों में बने कमरे में रखवाली के लिए गए व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि व्यकित के साथ रात को मारपीट हुई है। जिसके चलते उसकी मौत हुई है। घटना की सूचना पाकर जुलाना थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव करेला निवासी सुरेंद्र सोमवार रात घर से खेत में रखवाली के लिए निकला था लेकिन रात को घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह सुरेंद्र गांव के ही राजेंद्र के खेत में बने कमरे में मृत पाया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। आंशका जताई जा रही है कि रात को सुरेंद्र ने कुछ अन्य लोगों के साथ शराब पी थी, जिसके बाद उनका झगड़ा हो गया। नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इसमें चोट लगने के कारण सुरेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जुलाना थाना प्रभारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सुरेंद्र की मौत कैसे हुई, इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed