फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lok Sabha: BJP candidate's campaign vehicle attacked in Jind

Lok Sabha: जींद में भाजपा प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी पर हमला, आरोप- 200-250 लोग तलवार व लाठियां लेकर खड़े थे

Tue, 30 Apr 2024 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

प्रचारकों का आरोप है कि 200-250 लोग तलवार और लाठियां लेकर खड़े थे। सफीदों थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ करने, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Lok Sabha: BJP candidate's campaign vehicle attacked in Jind
भाजपा प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने आई गाड़ियों के पीछे दौड़ते लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के प्रचार के लिए जींद के मलिकपुर गांव में गई एक गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। गाड़ी में सवार लोगों ने किसी से तरह से भागकर जान बचाई। 

विज्ञापन


सोनीपत निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के चुनावी कार्यक्रम में बिजेंद्र, अनिल व मुकेश समेत छह लोग गाड़ी में मलिकपुर गांव जा रहे थे। उसी दौरान गांव के बस अड्डे पर पहले से ही 200-250 लोग तलवार और लाठियां लेकर खड़े थे। अचानक उन्होंने उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में गाड़ी का शीशा व नंबर प्लेट टूट गई। अचानक खतरे को भांपते हुए ड्राइवर ने गाड़ी को वापस मोड़ लिया और काफी लोग मारने के लिए उनकी गाड़ी के पीछे-पीछे दौड़ते रहे। वे किसी तरह से उन लोगों से बाल-बाल बचे। सफीदों थाना पुलिस ने संदीप की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ तोड़फोड़ करने, जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव धर्मगढ़ से बेरंग लौटा बड़ौली का काफिला
सोमवार देर शाम को भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के काफिले को बैंरग लौटाया गया। बड़ौली के सोमवार को हलका सफीदों के करसिंधु, टीटो, अंटा, बड़ौद, बसीनी, खातला, भुसलाना, डिडवाड़ा, निमनाबाद, साहनपुर, सरनाखेड़ी, धर्मगढ़, मलिकपुर, रोहढ़, आफताफगढ़ व सिंघाना गांव में प्रचार कार्यक्रम थे। प्रचार के दौरान सफीदों विधानसभा के कई भाजपा नेता भी शामिल रहे। धर्मगढ़ गांव की कश्यप चौपाल में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद वहां से वाया खेड़ा खेमावती के रास्ते से रोहढ़ गांव की तरफ जा रहे थे तो धर्मगढ़ के ग्रामीणों ने उनके काफिले को रोक लिया और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि जब सरकार उन्हें दिल्ली जाने से रोक रही है तो वे भी उन्हें इस रास्ते से नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन वे नहीं माने। ग्रामीणों की जिद के आगे भाजपा नेताओं ने काफिले को वापास मोड़ लिया। उसके बाद काफिले को दूसरे रास्ते से रवाना होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed