{"_id":"5707f02f4f1c1b966ec8112e","slug":"kidnapped-girl-not-found-after-aone-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह बाद भी नहीं मिली अपहृत लड़की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक माह बाद भी नहीं मिली अपहृत लड़की
jind/bureau
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले एक माह से अपहृत लड़की का पुलिस द्वारा कोई सुराग नहीं लगाए जाने से खफा चाबरी व आसपास के गांव की पंचायत शुक्रवार को डीसी विनय सिंह तथा एसएसपी अभिषेक जोरवाल से मिली।
पंचायत ने पुलिस पर आरोपियों के साथ मिलीभगत कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। पंचायत ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि दो दिन के अंदर आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो वह रोड जाम करने पर मजबूर होंगे।
डीसी विनय सिंह, एसएसपी अभिषेक जोरवाल से मिलने पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि गत नौ मार्च को चाबरी गांव निवासी कपूर सिंह की लड़की पढ़ने के लिए स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान निडाना निवासी सुनील, मनजीत तथा मोहमदाबाद निवासी सचिन ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जींद सदर पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि परिजनों द्वारा आरोपियों के खिलाफ सभी सबूत पुलिस को दिए गए थे लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। इसको लेकर वह कई बार एसएसपी से भी मुलाकात कर चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाए कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाए उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है।