{"_id":"6402545584949899e808cd67","slug":"junaid-nasir-murder-case-chandrasingh-raised-questions-on-the-affidavit-of-the-administration-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुनैद-नासिर हत्याकांड: प्रशासन के शपथ पत्र पर चंद्रसिंह ने उठाए सवाल, झूठा शपथ पत्र दिखा बना रहा दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जुनैद-नासिर हत्याकांड: प्रशासन के शपथ पत्र पर चंद्रसिंह ने उठाए सवाल, झूठा शपथ पत्र दिखा बना रहा दबाव
Sat, 04 Mar 2023 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 04 Mar 2023 01:41 AM IST
सार
चंद्रसिंह ने कहा कि झूठा शपथ पत्र दिखाकर प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है। जिला परिषद के सीईओ बोले कि शपथ पत्र में चंद्रसिंह ने गाड़ी अपने नाम करवाकर ही चलाने की बात लिखकर दी।
विज्ञापन
वह स्कॉर्पियो गाड़ी जो जींद से हुई थी बरामद। सोशल मीडिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद में जुनैद व नासिर हत्याकांड में प्रयोग की गई स्काॅर्पियो गाड़ी को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रशासन जो शपथ पत्र बता रहा है, चंद्रसिंह ने उसे झूठा बताते हुए इस पर सवाल उठाए हैं। चंद्रसिंह का कहना है कि उसने ऐसा कोई शपथ पत्र दिया ही नहीं था।
विज्ञापन
विकास एवं पंचायत विभाग के नाम पंजीकृत गाड़ी हालांकि 2020 में नीलाम कर दी थी, लेकिन इसका विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब गाड़ी खरीदने वाले चंद्रसिंह ने उस शपथ पत्र पर भी सवाल उठाए हैं। चंद्र सिंह का कहना है कि प्रशासन उस पर शपथ पत्र के नाम से दबाव बना रहा है, जबकि ऐसा शपथ पत्र उसने दिया ही नहीं। वहीं जिला परिषद के सीईओ डाॅ. विनेश कुमार का कहना है कि सरकारी दस्तावेजों में शपथ पत्र शामिल है, जिसमें चंद्रसिंह ने गाड़ी अपने नाम करवा कर ही चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 19 फरवरी को राजस्थान पुलिस ने यह स्काॅर्पियो गाड़ी जींद की सोमनाथ गोशाला से बरामद की थी। राजस्थान पुलिस का कहना है कि गाड़ी का प्रयोग जुनैद व नासिर हत्याकांड में हुआ है। वहीं जींद प्रशासन जांच कर रहा है कि गाड़ी दो साल पहले बोली पर बेचे जाने के बाद भी विकास एवं पंचायत विभाग के नाम कैसे है। इसमें जिला प्रशासन में कंडम वाहनों की बोली करवाने वाली शाखा के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन