फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Youth beaten to death over dispute over DJ playing

Jind: डीजे बजाने के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने किया हाईवे जाम

Mon, 20 Nov 2023 11:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 11:02 PM IST
सार

शादी में डीजे बनाने के विवाद को लेकर 42 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बारात में जा रहे पालवां के चौकीदार की पीटकर हत्या करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

विज्ञापन
Jind: Youth beaten to death over dispute over DJ playing
पुलिस थाना के सामने जाम लगाए हुए ग्रामीण व परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद में घुडचढ़ी के दौरान डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में पालवां गांव के चौकीदार 42 वर्षीय रामनिवास की हत्या कर दी। इसमें परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उचाना थाना के सामने जाम लगा दिया। इसके चलते दिल्ली-संगरूर हाईवे जाम हो गया। सूचना पर डीएसपी अमित भाटिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने सात लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पालवां निवासी रोशन ने बताया कि उसके बेटे की रविवार शाम को घुड़चढ़ी थी। इसमें कुछ लोग बिना बुलाए शामिल हो गए और डीजे पर गाना बजाने को लेकर उनके साथ झगड़ा किया। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने बीच-बचाव करवाया और आरोपियों को वहां से भेज दिया।
विज्ञापन


इसके बाद सोमवार को उसके बेटे की बरात रायचंद वाला जा रही थी। इस दौरान घोघड़िया गांव के पास बारात की गाड़ी को अलीपुरा निवासी अक्षय, डीपी, आशीष, अजड़ी, विशाल, अंग्रेज उचाना, सन्नी घोघड़िया ने रोक लिया और उन पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। इसमें कई बरातियों को भी चोटें आईं। इसमें बीच बचाव कर रहे रामनिवास की आरोपियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या के आरोप में अलीपुरा निवासी अक्षय, डीपी, आशीष, अजड़ी, विशाल, अंग्रेज उचाना, सन्नी घोघड़िया के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया। पैनल बोर्ड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed