{"_id":"592c6a074f1c1bc074bda725","slug":"jind-villagers-police-station-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों के साथ ग्रामीणों ने थाना परिसर में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरपंचों के साथ ग्रामीणों ने थाना परिसर में किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Tue, 30 May 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
थाने में पहुंचे ग्रामीण व सरपंचों से बातचीत करते हुए डीएसपी परमजीत समोता ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव जैजैवंती के सरपंच राजेश गोयत के खिलाफ गांव के ही ढाबा संचालक भोपाल सिंह के धमकी देने के केस दर्ज करवाने का विरोध सोमवार को सरपंच एसोसिएशन के पदाधिकारी और ग्रामीणों ने किया। दर्जनों सरपंचों और ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया और मामले की निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग की।
ग्रामीणों के थाने में पहुंचने की सूचना पाकर डीएसपी परमजीत समोता थाने में पहुंचे और निष्पक्षता से जांच करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद सरपंच और ग्रामीण शांत हुए। सोमवार को सफीदों ब्लॉक सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र राणा, पिल्लूखेड़ा ब्लॉक के सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलबीर, अलेवा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नरवीर नेहरा, जींद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान संदीप रुपगढ़, नरवाना एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र रसीदा, ब्लॉक समिति के चेयरमैन धर्मवीर, दर्जनों गांवों के सरपंच और महिलाओं सहित सैकड़ों ग्रामीण जुलाना थाना परिसर पहुंचे।
विज्ञापन
इनका कहना था कि जैजैवंती गांव के सरपंच राजेश पर उनके ही गांव का भोपाल सिंह झूठा केस बनाकर फंसा रहा है। सरपंच के खिलाफ झूठा एसएसी एक्ट लगवाकर केस दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। इस बीच डीएसपी परमजीत भी जुलाना थाने में पहुंचे। मामले की जांच निष्पक्ष तरीके होने के आश्वासन के बाद ही सरपंच व ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
जांच निष्पक्ष न होने पर परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी
जैजैवंती के सरपंच राजेश ने कहा में वह गांव का निष्पक्ष तरीके से विकास करवा रहे है। गांव के कुछ लोगों को सहन नहीं हो रहा है। गांव का एक व्यक्ति उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर उसे फंसाने की साजिश रच रहा है। उस पर जान से मारने की धमकी और एसएसी एक्ट का झूठा केस दर्ज करवाया गया है। अगर पुलिस ने मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगा।
जैजैवंती गांव की पूर्व सरपंच सुनीत ने कहा कि गांव के सरपंच राजेश का इस मुकदमे से कोई लेना देना नहीं है। सरपंच को जान बूझकर फंसाया जा रहा है। मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए।
यह है मामला
जैजैवंती गांव के भोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि जैजैवंती गांव का सरपंच राजेश और गांव के जोगेंद्र ने 26 मई को जान से मारने की धमकी दी है। भोपाल की शिकायत पर पुलिस ने राजेश और जोगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले भी राजेश के खिलाफ जैजैवंती गांव में ढाबे पर चली गोली और एसएसी एक्ट का केस जुलाना पुलिस ने दर्ज किया है।
गांव में आपसी झगड़े का मामला है। इसी को लेकर सरपंच और ग्रामीण जुलाना थाना पहुंचे थे। मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जाएगी। किसी को गलत नहीं फंसाया जाएगा। -चंद्रभान, जुलाना थाना प्रभारी।