{"_id":"66103a451b6c320a3c0c4365","slug":"jind-two-smugglers-arrested-with-charas-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: 1.04 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बड़ौदा गांव के पास नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: 1.04 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बड़ौदा गांव के पास नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
Fri, 05 Apr 2024 11:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:22 PM IST
सार
पुलिस ने बड़ौदा गांव के पास नाकेबंदी कर आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
हरियाणा के जींद में सीआईए स्टाफ नरवाना ने बड़ौदा गांव के पास से दो नशा तस्करों को एक किलो 40 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भिड़ताना निवासी दिलबाग उर्फ बागा और बड़ौदा गांव निवासी रणधीर सिंह उर्फ धीरा के तौर पर हुई है। उचाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सीआईए नरवाना की टीम वीरवार को एएसआई अवतार सिंह के नेतृत्व में बड़ौदा गांव में हाईवे पुल के नीचे मौजूद थी। उन्हें सूचना मिली कि बड़ौदा-खटकड़ हाईवे पर गोल्ली ढाबा के नजदीक दो नशा तस्कर चरस की बड़ी डील करने के लिए आने वाले है। सीआईए टीम ने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर बताई गई जगह के पास नाकेबंदी कर दी।
विज्ञापन
कुछ देर के बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति ढाबे के पास आए और चरस की खरीद-फरोख्त की डील करने लगे। इतने में सीआईए ने छापा डाल दिया। टीम को देखकर दोनों तस्कर गाड़ी मौके पर छोड़कर भागने की कोशिश की मगर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
दोनों की तलाशी लेने पर एक पॉलिथीन मिला, जिसमें एक किलो 40 ग्राम चरस था। सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि उचाना थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।