{"_id":"592b1da44f1c1b7a1cbda964","slug":"jind-road-accident-6-injured-one-dead-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रीव्हीलर पलटने से एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थ्रीव्हीलर पलटने से एक की मौत, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Mon, 29 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : dummy pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव रधाना के निकट थ्री व्हीलर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने मृतक के बेेटे की शिकायत पर अज्ञात थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार गांव सिवाहा निवासी इंद्र सिंह कुछ लोगों के साथ मिलकर वेटर का कार्य करता था। 26 मई की शाम को इंद्र सिंह अपने छह साथियों के साथ मिलकर रोहतक रोड बाईपास के निकट स्थित एक कार्यक्रम में काम करने के लिए आ रहे थे।
इस दौरान उन्होंने 150 रुपये में थ्री व्हीलर को किराये पर कर लिया और शहर की तरफ आने लगे। जब वह रधाना के निकट पहुंचे तो थ्री व्हीलर की स्पीड ज्यादा होने के कारण पलट गया। इसमें इंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि गांव सिवाहा निवासी कर्मवीर, रोशन, राजेश, सागर, सुखबीर, दीपक, रोहताश, राममेहर घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगिरों ने घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के बेटे बिट्टू ने थ्री व्हीलर चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।