{"_id":"592dbb034f1c1b7508bda882","slug":"jind-raid-shops-milk-items-ghee-sample-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी कर डेरियों से लिए क्रीम, घी के सैंपल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी कर डेरियों से लिए क्रीम, घी के सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Wed, 31 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सैंपल लेते स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नकली घी पर रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में दूध की डेरियों पर छापामारी की। दूध की डेरियों से छापामारी के दौरान अलग-अलग दूध और क्रीम के चार सैंपल लिए गए। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. पालेराम की अगुवाई वाली टीम में अजायब सिंह, रणधीर सिंह शामिल रहे।
छापामारी की सूचना मिलने के बाद दूध की डायरियों के साथ-साथ काफी बाजारों में किराना विक्रेता भी दुकानों के शटर डाउन कर दिए। इस दौरान उपभोक्ताओं ने कहा कि जब दुकानों पर मिलावटी सामान नहीं है तो क्यों दुकानदार अपनी दुकानें बंद करते हैं। इससे साफ है कि घी के साथ-साथ खाद्य वस्तुएं मिलावटी हैं।
विज्ञापन
डॉ. पालेराम ने कहा कि सैंपलों को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। उपभोक्ताओं को चाहिए कि अगर उन्हें बाजार से खरीदे गए सामान की गुणवत्ता पर शक हो, तो इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग को करें। मिलावटी सामान खाने से अनेकों बीमारी शरीर में हो जाती है।
विज्ञापन