{"_id":"6412cad9375ad69fc10d0ed5","slug":"jind-prostitution-business-going-under-guise-of-spa-center-police-caught-five-accused-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यपार का धंधा, फर्जी ग्राहक भेज पुलिस ने पांच को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jind: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यपार का धंधा, फर्जी ग्राहक भेज पुलिस ने पांच को पकड़ा
Thu, 16 Mar 2023 01:23 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 16 Mar 2023 01:23 PM IST
सार
शहर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम को सूचना मिली थी कि सफीदों रोड पर गोल्डन के नाम से स्पा सेंटर चल रहा है, वहां स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। इस पर शहर थाना पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को स्पा पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जींद में सफीदों रोड स्थित एक स्पा सेंटर पर बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं समेत पांच लोगों को काबू किया है। स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृति का धंधा चल रहा था। शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शहर थाना पुलिस को बुधवार देर शाम को सूचना मिली थी कि सफीदों रोड पर गोल्डन के नाम से स्पा सेंटर चल रहा है, वहां स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। इस पर शहर थाना पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को स्पा पर फर्जी ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिसकर्मी ने वहां बैठे व्यक्ति से बातचीत और बात फाइनल होते ही पुलिसकर्मी ने टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद शहर पुलिस ने छापेमारी की, जहां पर दो महिलाओं सहित पांच लोग संदिग्ध हालत में पाए गए।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर से हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सौरभ, कौशिक नगर निवासी संदीप, दुर्गा कालोनी निवासी उमेद, दिल्ली की रोहिणी निवासी एक महिला और करनाल के रामगढ़ की एक महिला को किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन