फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, murder, salesman, harayana

पेट्रोल पंप के सेल्समैन की काटकर हत्या

Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Sat, 25 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
jind,  murder, salesman,     harayana
नागरिक अस्पताल में खड़ा अभिमन्यु का सहयोग सेल्जमैन मोनू। सिर पर कपड़ा डाले हुए। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
गांव लजवाना कलां में रंजिश के कारण वीरवार रात को पेट्रोल पंप के सेल्समैन की बाइक सवार तीन युवकों ने तेजधार हथियारों से काटकर हत्या कर दी। इस दौरान हमलावरों ने दूसरे सेल्समैन पर भी हमला किया, लेकिन वह बच गया। बाद में हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। हत्या की सूचना पाकर डीएसपी वीरेंद्र सांगवान, जुलाना थाना प्रभारी रोहताश ढुल मौके पर पहुंचे और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। नागरिक अस्पताल में पहुंचे परिजनों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तारी तक शव को उठाने से मना कर दिया।  पुलिस से जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद परिजन शव को उठाने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार गांव ढ़िगाना निवासी अभिमन्यु उर्फ मोनू (26) लजवाना कलां के एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का कार्य करता था। बुधवार रात को वह अपने सहयोगी सेल्समैन गांव सालवन निवासी सोनू के साथ पेट्रोल पंप के कमरे में चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान गांव ढिगाना निवासी विकास, अंकित और नवीन बाइक पर हथियार और पिस्तौल लेकर वहां पर पहुंचे। आते ही तीनों युवक उनके कमरे में घुस गए और चारपाई पर लेटे अभिमन्यु पर तेजधार हथियारों से वार करने लगे। उसके साथ मौजूद सोनू ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने उस पर पिस्तौल तान दी और गोली मारने की धमकी देकर उसके काबू कर लिया। इसके बाद अभिमन्यु ने भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उसके ऊपर तेजधार हथियारों से हमला जारी रखा।
विज्ञापन



जब वह जमीन पर गिर गया, उसके बाद भी आरोपी उसके चेहरे पर तेजधार हथियारों से वार करते रहे। इस दौरान अभिमन्यु की मौत हो गई, इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दूसरे सेल्समैन सोनू ने परिजनों को अवगत करवाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी वीरेंद्र सांगवान, जुलाना थाना प्रभारी रोहताश ढुल और एसएफएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के चाचा सत्यवान की शिकायत पर गांव ढिगाना निवासी विकास, अंकित, नवीन के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिन पहले हुई आरोपियों से कहासुनी
मृतक अभिमन्यु के चाचा सत्यवान ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार-पांच दिन पहले गांव के ही विकास, अंकित और नवीन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला शांत हो गया था। उस समय परिवार के लोगों ने भी नहीं समझा था कि मामला इतना बढ़ जाएगा। इसी रंजिश के कारण आरोपियों ने उसके भतीजे की तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काटकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस इस मामले को कई वर्ष पहले कैथल में अभिमन्यु के किसी रिश्तेदार की हुई हत्या के मामले से जोड़कर देख रही है। उस मामले में भी आरोपी विकास का नाम सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि उसी रंजिश के कारण अभिमन्यु की हत्या की गई है। लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हत्याकांड से सहमा सोनू
पेट्रोल पंप के दूसरे सेल्समैन गांव सालवन निवासी सोनू बेरहमी से की गई हत्या के बाद सहमा है और मामले को याद करके घबरा रहा है। नागरिक अस्पताल में पहुंचे सोनू ने बताया कि उसके सहयोगी अभिमन्यु की हत्या उसकी आंखों के सामने ही की। तीनों युवक उस समय तक उसके शरीर पर तेजधार हथियारों से वार करते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। जब अभिमन्यु की मौत हो गई तो आरोपी उसे भी देख लेने की बात कहकर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बीच बचाव करते समय उसके हाथ में भी चोट आई।

समझाने के बाद शव को उठाने के लिए तैयार हुए परिजन
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई सुबह ही पूरी कर ली, लेकिन परिजन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की बात पर अड़ गए। डीएसपी वीरेंद्र सांगवान ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी बात पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी कप्तान सिंह नागरिक अस्पताल में पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद परिजन शव को उठाने के लिए तैयार हुए।

एक साल पहले हुई थी शादी
अभिमन्यु की शादी लगभग एक साल पहले कुसुम के साथ हुई थी और उनको लगभग एक आठ माह की लड़की भी है। परिजनों के अनुसार अभिमन्यु की पत्नी कुसुम की पहले गांव सालवन में शादी हुई थी, लेकिन उसके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद अभिमन्यु ने कुुसुम के साथ दूसरी शादी थी और एक बच्ची थी। परिजनों ने बताया कि बचपन में ही अभिमन्यु के पिता और चाचा की खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद अभिमन्यु पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करने लगा। अभिमन्यु अपने पीछे पत्नी और आठ माह की लड़की को छोड़ गया।


संभावित ठिकानों पर हो रही छापामारी
डीएसपी वीरेंद्र सांगवान ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें गठित की है। टीमें संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजनों ने हत्या का कारण कुछ दिन पहले हुई कहासुनी हो बताया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed