फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Junk dealer commits suicide by consuming poison

Jind: कबाड़ कारोबारी ने जहर खाकर की आत्महत्या, फाइनेंसरों की पिटाई से आहत होकर उठाया कदम

Sun, 18 Jun 2023 04:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 04:32 PM IST
सार

आरोप है कि मृतक कार्यालय में किश्त देने गया था। छोटे स्टेशन पर जाकर जहर निगला। पुलिस ने परिजनों के बयान ले लिए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jind: Junk dealer commits suicide by consuming poison
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फाइनेंसरों की पिटाई से आहत कबाड़ व्यापारी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसको तुरंत नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार निजी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने परिजनों के बयान ले लिए हैं। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जींद शहर में फाइनेंसरों की प्रताडऩा से आत्महत्या करने का यह दूसरा मामला है। 
विज्ञापन


जैन नगर निवासी 50 वर्षीय सतीश कुमार कबाड़ का काम करता था। आरोप है कि उन्होंने कुछ महीने पहले फाइनेंसर विकास और प्रवीण पर 15 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। शनिवार शाम वह ब्याज पर लिए हुए पैसों की किश्त दो हजार रुपये कुंदन सिनेमा स्थित फाइनेंसरों के दफ्तर में जमा करवाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पर फाइनेंसरों ने गाली-गलौज कर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इसके बाद वह सिटी स्टेशन पर चला गया और वहां पर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन ढूंढते-ढूंढते उसे सिटी स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ है।


इस पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed