{"_id":"57ae211b4f1c1b7102ee6138","slug":"jind-harayana-fake-policeman-arrest-black-maling-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली पुलिस कर्मी बन ब्लैकमेल करने के पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली पुलिस कर्मी बन ब्लैकमेल करने के पांच आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के दीवानाखान मार्केट में जूता व्यापारी के पास युवती को भेजकर ब्लैकमेल करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दीवानाखाना मार्केट निवासी सुरेश कुमार गोयल ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अगस्त देर शाम को उसकी दुकान पर एक लड़की ग्राहक बनकर आई और दुकान के अंदर बैठ गई। इसी दौरान तीन लोग उसके दुकान पर पहुंचे। इसमें एक युवक ने पुलिस की वर्दी पहनी थी और दो युवक सिविल ड्रेस में थे। तीनों ने आते ही बताया कि वह अपराध शाखा पुलिस से हैं। इस दौरान एक युवक ने बताया वह एएसआई मनोज है। आपके पास जो लड़की बैठी है उसे भी गलत काम के लिए बुलाया है। इस दौरान आरोपियों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की बात कही और मुकदमे से बचना है तो पांच लाख रुपये देने होंगे।
इसके बाद आरोपी उसके दो मोबाइल लेकर चले गए। बाद में पता चला कि उसके पास आने वाले लोग नकली पुलिस कर्मी है। इस योजना में सुंदर नगर निवासी मनोज, रेलवे गार्ड लाइन कालोनी निवासी रामसिंह, भिवानी रोड निवासी कृष्ण, उसके पास आने वाली लड़की रत्न कालोनी निवासी दीपिका तथा उसके खिलाफ साजिश रचने में शामिल रत्न कालोनी निवासी सुमित्रा शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार करके पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन