{"_id":"57eac65b4f1c1b537c574996","slug":"jind-harayana-crime-news-criminal-arrest-went-to-jail-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" यौन शोषण का आरोपी मामा गिरफ्तार, भेजा जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण का आरोपी मामा गिरफ्तार, भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भांजी का यौन शोषण करके उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी मामा को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। ज्ञात रहे कि पीड़ित युवती ने सोमवार को मामा के यौन शोषण से आहत होकर एसएसपी आवास के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया था।
युवती ने दिए बयान में बताया था कि वह बचपन से ही अपने मामा के घर पर रहती है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। पिछले छह साल से उसका मामा कर्ण सिंह उसे अश्लील फिल्म दिखाकर उसका यौन शोषण करता रहा। जब उसने अपने मामा के खिलाफ आवाज उठानी चाही तो उसके साथ मारपीट की जाती थी। लगभग एक माह पहले उसके मामा के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पंचायती तौर पर मामले को सुलझा लिया था। इसके बाद से उसके मामा ने उसे मारने का प्रयास किया और उसे स्कूल में भी नहीं जाने दिया जाता था।
मामा की प्रताड़ना से तंग आकर एसएसपी आवास के बाहर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला थाना पुलिस ने युवती के बयान दर्ज करके उसके मामा कर्ण सिंह के खिलाफ यौन शोषण व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी कर्ण सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
युवती के खिलाफ भी मामला दर्ज
एसएसपी आवास के बाहर जहर निगलने वाली युवती के खिलाफ भी पुलिस ने आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई मेवा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह एसएसपी आवास के बाहर तैनात था। इसी दौरान एक युवती आई। जब वह आवास पर आने के बारे में जानकारी ले रहा था तो इसी दौरान युवती ने अपने पास मौजूद जहरीले पदार्थ की बोतल को मुंह से लगा लिया, लेकिन उसने तुरंत ही झपट्टा मारकर बोतल को छीन लिया।
युवती ने अधिकारियों को अपनी समस्या बताने की बजाए आवास के बाहर जहर निगलकर आत्महत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवती के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि भांजी का यौन शोषण करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि एसएसपी आवास के बाहर जहर निगलने के आरोप में युवती के खिलाफ भी आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।