फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jind, harayana, crime news, accident, road accident, ssp vicale, 1 person injured, harayana

बाइक सवार को बचाने में पानीपत एसएसपी की गाड़ी गड्ढे में गिरी

Wed, 12 Oct 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
अमर उजाला ब्यूरो, जींद Updated Wed, 12 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
jind, harayana, crime news, accident, road accident, ssp vicale, 1 person injured,  harayana
दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर खड़ी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 जींद रोड पर हनुमान भट्ठा के पास पानीपत के एसएसपी राजेश दुग्गल की पत्नी और अनुसूचित जाति-जनजाति और वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल की गाड़ी एक बाइक चालक को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई। हालांकि इस दुर्घटना में जहां बाइक सवार को मामूली चोट आई है वहीं भाजपा नेत्री सहित गाड़ी में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। चौकी प्रभारी कर्ण सिंह के अनुसार घायल युवक के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, एसएसपी पानीपत राजेश दुग्गल के अनुसार कार के आगे अचानक बाइक के आ जाने से हादसा हुआ।


भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुनीता दुग्गल ने बताया कि जब उनकी गाड़ी जींद रोड पर हनुमान भट्ठा के पास पहुंची तो अचानक आदर्श कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय नरेंद्र बाइक समेत उनकी गाड़ी के सामने आ गया। उसको बचाने में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने गड्ढे में तेज आवाज के साथ गिर गई। दुर्घटना के समय सुनीता दुग्गल सहित, एक सुरक्षाकर्मी और चालक मौजूद था।
विज्ञापन


घटना के बाद एसएसपी की पत्नी ने पानीपत से दूसरी गाड़ी मंगवाई और उससे पानीपत गईं। वहीं गाड़ी के चालक और गनमैन ने पास से ट्रैक्टर बुलाकर गाड़ी को गड्ढे से निकलवाया और उसी गाड़ी से पानीपत रवाना हो गए। चौकी प्रभारी कर्ण सिंह के अनुसार हादसे में घायल युवक पीजीआई में भर्ती है। बुधवार को पुलिस उसके बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। हादसे में एसएसपी की गाड़ी के चालक को भी चोटें आई हैं, लेकिन वह बिना उपचार करवाए ही पानीपत चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed