{"_id":"592db9034f1c1bed1abdb9ca","slug":"jind-dead-body-1000-26-find-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात जिलों में पांच साल में मिली 1000 लाशें, सिर्फ 26 की शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात जिलों में पांच साल में मिली 1000 लाशें, सिर्फ 26 की शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो जींद
Updated Tue, 30 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आरटीआई से मिली जानकारी से अब तक लावारिस लाशों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सरकार ने आधिकारिक रूप से दी जानकारी में बताया है कि पिछले पांच साल में सात जिलों में एक हजार लावारिस लाशें मिली हैं। इनमें से महज 26 की ही शिनाख्त हो पाई है।
अग्रवाल समाज ने आरटीआई से मांगी गई जानकारी के तहत फतेहाबाद, कैथल, पलवल, फरीदाबाद, भिवानी, कुरुक्षेत्र और जींद के पुलिस महकमों से यह जानकारी मांगी थी। इसमें पूछा गया कि इन जिलों में पिछले पांच सालों में कुल कितनी लावारिस लाशें बरामद हुई, उनमें से कितनों की शिनाख्त हो पाई।
विज्ञापन
विभाग से दी गई जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले में 90 लाशें बरामद हुई, इसमें से सिर्फ चार की ही शिनाख्त हो पाई। जींद में 141 लाशें मिली, शिनाख्त सिर्फ छह की हुई। कैथल जिले से 44 लाशें बरामद हुई, इनमें से शिनाख्त सिर्फ दो की ही हुई।
विज्ञापन
पलवल जिले से तो लावारिस लाशें मिलने का आंकड़ा 100 को पार कर गया, लेकिन गजब की बात शिनाख्त एक की भी नहीं हुई। फरीदाबाद जिले में 323 लाशें मिली, शिनाख्त सिर्फ छह की हो पाई। भिवानी जिले में इस दौरान 181 लाशें मिलीं, जिनमें से शिनाख्त पांच की हुई। कुरुक्षेत्र में कुल 117 लाशें मिलीं। शिनाख्त सिर्फ तीन की हो पाई।