फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Bike riders put chilli in eyes of bank Mitra and snatched money

Jind: बैंक मित्र की आंख में मिर्ची डालकर रुपये छीन ले गए बाइक सवार, पुलिस कर रही सीसीटीवी की जांच

Sat, 25 Nov 2023 07:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 07:34 PM IST
सार

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। बैंक मित्र बलकार ने पुलिस को शिकायत दी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। 

विज्ञापन
Jind: Bike riders put chilli in eyes of bank Mitra and snatched money
घटना के बाद कुर्सी पर पड़ी मिर्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद के उचाना के महाराजा अग्रसेन चौक पर बैंक के बैंक मित्र कर्मचारी की आंखों में मिर्ची डालकर एक लाख रुपये की नगदी छीनकर बाइक सवार युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना प्रभारी बलवान बूरा, चौकी इंचार्ज प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और आसपास क्षेत्र की नाकाबंदी कर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


बैंक मित्र बलकार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह नौ बजे वह अपने मित्र बैंक में सफाई कर रहा था। इस दौरान एक युवक आया। युवक के हाथ में बैंक की कॉपी थी। इस दौरान युवक ने कहा कि उसने खाते में कुछ रुपये डलवाने हैं। इस पर उसने कहा कि सफाई करने के बाद थोड़ी देर में वह रुपये डाल देगा।
विज्ञापन


जब वह रुपये डालने के लिए कुर्सी पर बैठा तो युवक ने उसकी आंखों में मिर्ची फेंक दी। जिस से उसकी आंखें बंद हो गई। इस दौरान वह उसका थैला उठाकर भाग गया। थैले में एक लाख रुपये के करीब नकदी थी। इस दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी नकदी लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी की, लेकिन आरोपी नहीं मिला। थाना प्रभारी बलवान बूरा ने बताया कि पुलिस ने बलकार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed