फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind: Accused cheated seven lakh rupees by changing photo

जींद का अजब-गजब मामला: आरोपी ने फोटो बदलकर सात लाख रुपये का लगाया चूना, कागजातों की जांच जारी

Thu, 24 Aug 2023 03:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 24 Aug 2023 03:49 PM IST
सार

जींद से धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक नया मामला आया है जिसमें आरोपी ने पीड़ित की फोटो बदल कर सात रुपये की चूना लगाया है। फिलहाल पुलिस कागजातों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jind: Accused cheated seven lakh rupees by changing photo
ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद में आधार कार्ड व पैन नंबर से फोटो बदलकर बजाज फाइनेंस लिमिटेड से सात लाख आठ हजार 986 रुपये हड़पने पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड के अधिकारी विनोद कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हांसी जिले के गांव उगालन निवासी सोनू ने फर्जी आधार कार्ड व पैन नंबर का प्रयोग करके बैंक को सात लाख आठ हजार 986 रुपये की धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन


धोखाधड़ी का उस समय पता चला जब बैंक से लिए गए लोन के पते पर कर्मचारी गए तो उस नाम का कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। इस पर अधिकारियों ने कुछ गड़बड़ होने की संदेह हुआ। इसके बाद जब लोन से संबंधित जमा करवाए गए दस्तावेजों की जांच की तो सामने आया कि आरोपित सोनू ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ आधार कार्ड धारक की तस्वीर बदलकर विभिन्न आधार कार्ड बनाए थे और इसे कुछ अज्ञात व्यक्तियों के साथ बदल दिया था।
विज्ञापन


आगे की जांच करने पर पता चला कि आरोपित ऋण लेने के संभावित ग्राहकों के घरों का दौरा करते थे और उन्हें विश्वास में लेता था कि वह विभिन्न वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्त करने में उनकी मदद करेगा और उनसे पैन और आधार कार्ड ले लेता। इसके बाद आरोपित उन उधार कार्ड व पैन नंबर से छेड़छाड़ करके केवाइसी करवा लेता और उसी के आधार पर बजाज फाइनेंस लिमिटेड से लोन ले लेता। अब तक आरोपित द्वारा सात लाख आठ हजार 896 रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। फिलहाल कागजातों की जांच जारी है और यह फर्जीवाड़ा बढ़ सकता है। पुलिस ने हिसार जिले के गांव उगालन निवासी सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed