फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jail bharo andolan, 79 arrested, bailed

पुलिस के कहने पर 79 लोगों ने दी गिरफ्तारी, वहीं जमानत

Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
jail bharo andolan, 79 arrested, bailed
jail bharo andolan, 79 arrested, bailed - फोटो : jail bharo andolan, 79 arrested, bailed
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान उपद्रव के नाम पर हो रही जाट समुदाय के युवाओं की गिरफ्तारी के विरोध में जाट युवा एकता मंच ने रविवार को जेल भरो आंदोलन किया। हालांकि कोई जेल नहीं गया, गिरफ्तारी के लिए लाए गए वाहन खड़े रहे। आधिकारिक रूप से 79 लोगों ने गिरफ्तारी दी, जिन्हें मौके पर ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने रिहा कर दिया।
विज्ञापन


जाट युवा एकता मंच पिछले कई दिनों से जेल भरो आंदोलन के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी कर रहा था, लेकिन आंदोलन के दौरान महज 79 लोगों ने ही गिरफ्तारियां दी। आंदोलन को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी थी। अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला पर पुलिस की नजर रही। सुबह से ही नरवाना के एसडीएम बीर सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तैनात रहा।
विज्ञापन


जाट युवा एकता मंच ने हांसी रोड नाके पर ही गिरफ्तारी की घोषणा की थी, ऐसे में यहां जाट समुदाय के लोगों की गिरफ्तारी के लिए तीन रोडवेज की बस, दो पुलिस की बस और अन्य वाहनों का इंतजाम किया था, लेकिन गिरफ्तारी देने वालों की संख्या इतनी नहीं हुई कि इन वाहनों की जरूरत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ही की पहल
जाट एकता युवा मंच के लोग हांसी रोड नाके पर एक खेत में टेंट लगाकर धरना देते रहे। इन लोगों ने सुबह 11 बजे गिरफ्तारी का समय दिया था, लेकिन काफी इंतजार के बाद करीब साढ़े 12 बजे डीएसपी विरेंद्र सांगवान ने ही इन लोगों से नामों की सूची मांगी, जो गिरफ्तारी देना चाहते हैं। पुलिस को 79 लोगों के नाम दिए गए। ऐसे में एसडीएम योगेश मेहता ने सूचना भिजवाई कि आंदोलनकारियों को रिहा कर दिया गया है।

आज रोहतक में गिरफ्तारियां, सरकार को अल्टीमेटम
आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को रोहतक में गिरफ्तारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही प्रदेश सरकार को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस समय में यदि जेलों में बंद लोगों को रिहा नहीं किया जाता तो फिर से प्रदेश भर में जिला स्तर पर बड़े पैमाने पर गिरफ्तारी दी जाएंगी।
दीपक खोखर, अध्यक्ष जाट युवा एकता मंच

प्रदेश में 600 युवा हैं जेलों में
इस मौके पर जाट युवा एकता मंच के अध्यक्ष दीपक खोखर ने कहा कि प्रदेश भर में करीब 600 युवाओं को बिना किसी सबूत के जेलों में बंद किया गया है। इसके खिलाफ ही आंदोलन है। खोखर के अनुसार उपद्रवी के साथ वे नहीं हैं, लेकिन पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सबूत दिखाने चाहिए। यह मांग जाट नेता कर रहे हैं।


आपस में उलझे जाट नेता
जिस समय एसडीएम योगश मेहता प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे थे। नौगामा खाप के डॉ. दलबीर सिंह बीबीपुर बोलने लगे, इसी दौरान नीचे बैठा एक युवा उन्हें चुप करवाना चाहा। ऐसे में डॉ. दलबीर भड़क गए, जाट नेताओं और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed