फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   injurd boy dath in hosptial matter

ग्रामीण पहुंचे पीजीआई, आश्वासन पर उठाया शव

Mon, 09 Nov 2015 12:02 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Mon, 09 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर जुलाना निवासी युवक की मौत मामले में रविवार को पीजीआई में हंगामा हो गया। जुलाना से सैकड़ों की संख्या में पीजीआई पहुंचे ग्रामीण और परिजन संबंधित एएसआई को सस्पेंड करने और पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन


 परिजनों ने मांगें पूरी नहीं होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। जीआरपी डीएसपी विजय कुमार और स्थानीय जीआरपी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पीजीआई पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन


 डीएसपी ने मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखने की बात कही। इस आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव उठाने को राजी हुए। दोपहर बाद करीब 3 बजे ग्रामीण अमन के शव का पोस्टमार्टम कराकर गांव ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ये रहीं मांगें
- ट्रेन की घटना के बाद रेलवे थाने में दर्ज एफआईआर रद हो।
- पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले।
- संबंधित एएसआई को निलंबित किया जाए।
- 25 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाए।
काम तलाशने घर से निकला था अमन
पीजीआई पहुंचे अमन के परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन ही पहली बार अमन काम तलाशने के लिए घर से निकला था। तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा अमन पिछले काफी समय से काम की तलाश में था। अमन के सभी भाई मेहनत मजदूरी करते हैं।

एएसआई की मारपीट का वीडियो वायरल
वहीं, घटना वाले दिन ट्रेन में सवार युवकों के द्वारा पीटे गए एएसआई की मारपीट का वीडियो असामाजिक तत्वों ने नेट पर वायरल कर दिया है। इसकी एक क्लिप डीएसपी विजय कुमार के भी हाथ लगी है। रेलवे पुलिस का कहना है वीडियो में कुछ युवक मारपीट करते हुए स्पष्ट नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये था मामला
29 अक्तूबर को अमन रोहतक जाने के लिए जुलाना स्टेशन पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि सुबह आठ बजे वाली ट्रेन का टिकट लेकर वह प्लेटफ ार्म पर पहुंचा और जल्दबाजी में लेडीज कंपार्टमेंट में चढ़ गया। इसी दौरान रेलवे पुलिस के एएसआई ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की।

तब तक ट्रेन चलने लगी थी। मृतक के ताऊ सुल्तान सिंह ने बताया कि जब अमन ने उसे टिकट होने की बात कही तो उसे धक्का देकर ट्रेन का गेट बंद कर दिया। लेकिन अमन ने गेट पर लगे हत्थों को पकड़ लिया। जिससे वह करीब दो मीटर तक घसीटता चला गया।


पीछे के डिब्बे में बैठे लोगों ने जब देखा तो ट्रेन रुकवाई, तब तक अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे नाराज लोगों ने स्टेशन पर ही जमकर हंगामा किया था। अमन को पीजीआई भेजा गया, जहां शनिवार शाम साढे़ पांच बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed