फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   High speed havoc in Jind: Car collided with auto and bike, car caught fire

जींद में तेज रफ्तार का कहर: कार ने ऑटो व बाइक को मारी टक्कर, गाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप

Thu, 20 Apr 2023 03:24 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 20 Apr 2023 03:24 PM IST
सार

जींद के गोहाना रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार कार गुजर रही थी। जैसे ही कार राजकीय महाविद्यालय के निकट पहुंची तो कार ने पहले बाइक को और फिर उसके बाद दो ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद कार में जाग लग गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार फैलने लगी।

विज्ञापन
High speed havoc in Jind: Car collided with auto and bike, car caught fire
हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जींद के राजकीय महाविद्यालय के निकट गोहाना रोड पर वीरवार दोपहर को उस समय हडकंप मच गया जब एक कार ने बाइक तथा दो ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे और आसपास लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना के बाद कार सवार तीनों लोग फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


टक्कर के बाद कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई 
गोहाना रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार कार गुजर रही थी। जैसे ही कार राजकीय महाविद्यालय के निकट पहुंची तो कार ने पहले बाइक को और फिर उसके बाद दो ऑटो को टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद कार में जाग लग गई। जिसे स्थानीय लोगों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग लगातार फैलने लगी। बाद में आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


घटना के बाद कार चालक कार को मौके पर छोड़ कर वहां से फरार हो गए। इस हादसे में बाइक चालक नरवाना निवासी नरेश, ऑटो चालक गांव सिंध्वीखेड़ा निवासी धर्मबीर और गांव बोहतवाला निवासी बिजेंद्र घायल हुए और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed