फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Haryana Gau Seva Aayog Chairman Shravan Garg got threatened Call

हरियाणा: गो सेवा आयोग के चेयरमैन को जान से मारने की धमकी, व्हाट्अप पर आई कॉल 

Wed, 26 May 2021 12:35 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 May 2021 12:35 PM IST
सार

धमकी देने वाले ने हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग के साथ गाली गलौच की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Haryana Gau Seva Aayog Chairman Shravan Garg got threatened Call
हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग को किसी अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है। सफीदों शहर थाना पुलिस ने श्रवण गर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी विदेश के नंबर से दी गई है। 

विज्ञापन


शहर थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि श्रवण गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 22 मई को दोपहर बाद करीब चार बजे के आसपास उनके मोबाइल पर कई बार व्हाट्सएप कॉल आई। जब उन्होंने कॉल को रिसीव किया तो सामने से व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद फोन पर गालियां भी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उक्त नंबर की जांच साइबर टीम के साथ उनकी भी दो टीम कर रही हैं।
विज्ञापन



इससे पहले हरियाणा गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष रतिया के विद्यासागर बाघला को पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप से 22 बार कॉल और मैसेज कर जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यासागर बाघला ने बताया कि शनिवार शाम को उनके फोन पर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई और उन्हें जान से मारने की धमकियां व गालियां दी गईं। उस दिन शाम से लेकर रात करीब साढ़े 11 बजे तक उनके पास उसी नंबर से 22 बार व्हाट्सएप ऑडियो कॉल और कुछ व्हाट्सएप मैसेज आए, जिनमें उन्हें आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं और गालियां दी गईं। उन्हें जान से मारने की धमकी और अंजाम भुगतने की बात कही गई। इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर उन्हें आपत्तिजनक तस्वीरें भी भेजी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed