{"_id":"beb9f34c690d5355988c77ba7aea32a8","slug":"froad-in-spite-of-job-in-pgims-chandigarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीआई चंडीगढ़ में क्लर्क लगवाने के नाम पर लाखों ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीजीआई चंडीगढ़ में क्लर्क लगवाने के नाम पर लाखों ठगे
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Sun, 27 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजीआई चंडीगढ़ में क्लर्क तथा नर्स लगवाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये हड़प लिए। इस दौरान आरोपियों ने पांच वाहनों को किराये पर लगाने का झांसा देकर उनको भी बेच दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ अमानत में खयानत तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
खेम नगर जींद निवासी जयकरण ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि दिसंबर 2014 को वह अपने रिश्तेदार गांव सूरतगढ़ अंबाला निवासी विनोद से मिला। इस दौरान उसने अपने साथी हंसराज डोगरा, अशोक डोगरा से संपर्क करवाया। आरोपियों ने इस दौरान मिलिट्री तथा अन्य स्थानों पर गाड़ियों को किराए पर लगाने का झांसा दिया। उसने दो कार तथा तीन ट्रैक्टर उनके पास किराए पर भेज दिए।
विज्ञापन
बाद में आरोपियों ने चंडीगढ़ पीजीआई में अच्छी जान पहचान होने की बात कही और उसकी पुत्र को क्लर्क तथा पुत्रवधू को नर्स लगवाने की बात कही। इस पर वह उनके झांसे में आ गया और आठ लाख रुपये की राशि दे दी। लेकिन न तो नौकरी ही लगवाई और न ही राशि वापस लौटाई। इस दौरान आरोपी ने उसके वाहनों को भी बेच दिया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन