फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   froad case

निवेश का झांसा दे 21 लाख हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पिल्लूखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला पिल्लूखेड़ा Updated Thu, 29 Oct 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

जींद। निजी कंपनी में पैसे निवेश करने का झांसा देकर 21 लाख 66 हजार रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन

 
सेक्टर-11 निवासी साकिम चौहान ने अदालत में याचिका दायर कर कहा था कि वर्ष 2010 में उसका संपर्क नई दिल्ली निवासी दिनेश कुमार, गांव ढाकला पानीपत निवासी विनोद से हुआ। दोनों ने एक निजी कंपनी में पैसे निवेश करने पर ऊंची ब्याज दर दिलवाने का झांसा दिया और कंपनी के खाते में 21 लाख 66 हजार रुपये में डलवा दिए।
विज्ञापन


जब उसने अवधि पूरी होने पर पैसे की डिमांड की तो पैसे लौटाने से मना कर दिया, जबकि जब प्लाट के बारे में पूछा तो वह भी फर्जी था। अदालत ने याचिका पर संज्ञान लेते हुए पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने आरोपी नई दिल्ली निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed