फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fraud cases increased in Jind, 30 lakh cheated on pretext of sending them to Canada

जींद में धोखाधड़ी के मामले बढ़े: कनाडा भेजने का झांसा देकर हड़पे 30 लाख ठगे, बदमाश नौजवानों को बना रहे निशाना

Tue, 22 Aug 2023 12:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 22 Aug 2023 12:50 PM IST
सार

जींद में धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाश लगातार युवाओं को विदेश भेजने और सरकार नौकरी लगवाने का झांसा देकर फंसा रहे हैं और नौजवानों को ठगने का काम कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामलों में जांच कर रही है।

विज्ञापन
Fraud cases increased in Jind, 30 lakh cheated on pretext of sending them to Canada
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। इस कड़ी में जींद में कनाडा भेजने का झांसा देकर 30 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
गांव रोहड़ निवासी प्रभजोत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में वह कामकाज की तलाश में था। उनकी अहमदाबाद में टीजी ट्रैवल हब विजा कंसलटेंट के संचालक गुरदीप से पुरानी जान पहचान रही है। गुरदीप ने बताया कि वह लीगल तरीके से प्रभजोत को कनाडा भेज देगा। 4 मार्च 2018 को आरोपित उनके गांव में आया और दस्तावेज ले गया उन्होंने दो बार कनाडा एंबेसी को आवेदन किया लेकिन दोनों बार रद्द हो गया। जिसके बाद गुरदीप ने मुंबई के अपने दोस्त के माध्यम से कनाडा का वीजा लगवाने की बात कही।
विज्ञापन


जिसकी एवज में आरोपित ने 30 लाख रुपए की डिमांड की और 16 नवंबर 2018 को आरोपित को राशि दे दी गई। जिसकी बदले में आरोपित ने सिक्योरिटी चेक भी दिए। 16 दिसंबर 2018 को आरोपित ने वीडियो कॉल कर कनाडा का वीजा लगने की बात कही। टिकट खर्च के तौर पर ढाई लाख रुपए मांगे, जनवरी 2019 में आरोपित उसके घर आया और सिक्योरिटी चेक तथा ढाई लाख रुपए अपने साथ ले गया। वापसी के दौरान वीजा तथा पासपोर्ट देने की बात कही, इसके बाद आरोपित कभी लॉकडाउन तो कभी कोविड का बहाना बनाकर उसे  टलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक कनाडा ने भेजने पर जब उसने राशि वापस मांगी तो आरोपित ने राशि तथा उसके दस्तावेज लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने प्रभजोत की शिकायत पर गुरदीप के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी चंद्रपाल ने बताया कि पीड़ित ने विदेश भेजने के नाम पर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में दो नामजद

जींद के मलिकपुर गांव के एक युवक को न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सफीदों सदर थाना पुलिस ने गांव के ही दो व्यक्तियों विक्रम व जोधबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में मलिकपुर गांव निवासी महिला राजवंत कौर ने बताया कि उसका बेटा गुरविंद्र विदेश में जाना चाहता था। इसके लिए उनके संपर्क में गांव के ही विक्रम व जोधबीर आए। जिन्होंने उनको विदेश भेजने का झांसा दिया। दोनों आरोपियों ने उसके बेटे को फर्जी दस्तावेजों के अधार पर न्यूजीलैंड भेज दिया। जहां से उनको एमबैंसी का नोटिस आया हुआ है। इसके अलावा उसके बेटे को वहां पर काम भी नहीं मिल रहा। जिसके लिए उनके दस लाख रुपये अतिरिक्त खर्च हो चुके हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्तियों ने षडयंत्र के तहत उसके बेटे को वहां पर फंसाया है। उसके बेटे की बैंक में अधिक राशि दिखाई गई, जबकि उनके पास इतनी प्रापर्टी व राशि नहीं है। इसके बदले आरोपियों ने उनसे 19 लाख रुपय भी ठग लिए। सदर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्रुप डी में नौकरी दिलवाने का झांसा दे 45 हजार हड़पे, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जींद में  ग्रुप डी में लगवाने का झांसा देकर 45000 रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मोरखी निवासी रमेश चंद्र ने पुलिस को दीक्षा में बताया कि उसका संपर्क गांव बंबेवा निवासी प्रदीप की मार्फत राजेश से हुआ राजेश ने बताया कि उसकी अच्छी जान पहचान है। वह उसके लड़के रोहित को ग्रुप डी में लगवा देगा। जिसकी इमेज में राजेश ने नौ लाख की डिमांड की, साढ़े चार लाख रुपए पहले देने को कहा जबकि बकाया राशि बाद में देने के लिए कहा। जिस पर उसने साढ़े चार लाख रुपए राजेश को दे दिए।

काफी समय तक उसके बेटे नौकरी नहीं लगा ! जब वह राजेश से पूछता तो कहता कि अभी तक लिस्ट नहीं आई है। लिस्ट आते ही उसके बेटे का नाम आ जाएगा। तीन साल बीत जाने के बाद भी उसके बेटे को ग्रुप डी में नौकरी नहीं मिली। जब उसने राजेश पर दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित ने उसका फोन उठना भी बंद कर दिया। बाद में आरोपित ने राशि देने से भी मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने रमेश चंद्र की शिकायत पर राजेश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जा शुरू कर दी है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया की नौकरी लगवाने का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी गई थी फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed