फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four Youth Died in Accident At Safidon of Haryana

जींद में हादसा: ओवरटेक करते समय ट्रक से भिड़ी बाइक, बाइक सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत  

Tue, 27 Jul 2021 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)। 
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)।  Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Jul 2021 11:13 AM IST
सार

सभी वेल्डिंग के मिस्त्री थे और हैचरी पर जाकर लोहे की वेल्डिंग का काम करते थे। 

विज्ञापन
Four Youth Died in Accident At Safidon of Haryana
हादसे में चार युवकों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सफीदों के जींद रोड स्थित पीजी कॉलेज के पास ट्रक से टक्कर होने के कारण चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान उपमंडल के गांव खेड़ा खेमावती निवासी 34 वर्षीय अशोक एवं यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव निरमणि निवासी 18 वर्षीय शुभम, शामली जिला के गांव मतलावली निवासी 19 वर्षीय सुमित और 21 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। ये सभी वेल्डिंग के मिस्त्री थे। और हैचरी पर जाकर लोहे की वेल्डिंग का काम करते थे। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे चारों एक बाइक पर सवार होकर अपने काम के लिए निकले थे। जैसे ही वह जींद रोड स्थित सफीदों पीजी कॉलेज से कुछ ही दूरी पर पहुंचे तो, गोदामों में स्पेशल लगी होने के कारण ट्रकों का बहुत ज्यादा आवागमन था। ओवरटेक करते समय उनकी बाइक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी रामकुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया गया है । 
विज्ञापन

झज्जर में हुए हादसे में गई थी पुलिसकर्मी की जान

सोमवार को झज्जर में छूछकवास मार्ग पर ग्वालीशन गांव के पास सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई थी। एक डंपर ने पुलिस वाले की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरा और डंपर का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पीछे से आ रही गाड़ी के चालकों ने घटनास्थल से करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खाचरौली गांव निवासी महेंद्र सिंह पुत्र जगमाल सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद दिल्ली पुलिस में कार्यरत थे। हर रोज की तरह सोमवार को वह बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे ग्वालीशन गांव से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वे जमीन पर गिरे तो गाड़ी का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed