फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   fight due to throw of dust, 8 injured

कूड़ा डालने को दो गुट भिड़े, आठ घायल

Sun, 24 Apr 2016 12:45 AM IST
jind/bureau
jind/bureau Updated Sun, 24 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
fight due to throw of dust, 8 injured
fight due to throw of dust, 8 injured - फोटो : fight due to throw of dust, 8 injured
शहर के वार्ड नंबर दो में मकान के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। झगड़े में जमकर तेजधार हथियार व लाठी व डंडों का प्रयोग किया गया। झगड़े में दोनों गुटों की चार महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। झगड़े की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को मकान के आगे कूड़ा डालने को लेकर दो परिवारों में कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर के बाद दोनों ही गुटों के लोग तेजधार हथियार व लाठियों के लैस होकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर एक दूसरे पर हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला बढ़ता देखकर पड़ोसियों ने बीच बचाव किया और दोनों ही गुटों को अलग किया। इसमें एक गुट के अनिल, जगदीश व महिला ललिता गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हें गंभीर हालात में पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। जबकि दूसरे गुट के सिवम, अविनाश, महिला सिवानी, मीनाक्षी व हिमांशी घायल हो गए। जिनको चिकित्सकों ने जींद के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। थाना प्रभारी जगबीर दहिया ने बताया कि दो गुटों में झगड़ा हुआ है।

घायलों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस कर्मियों को भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed