फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer shot dead in Budakheda village of Jind

जींद: खेत में काम कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 08 Feb 2022 11:54 PM IST
सार

बाइक पर सवार होकर आए गांव के ही दो युवक समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले गांव में शराब के नशे में हुए झगड़े को हत्या का कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Farmer shot dead in Budakheda village of Jind
खेतों में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम। मृतक राकेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना के गांव बुढ़ाखेड़ा में मंगलवार दोपहर खेत में काम कर रहे 40 वर्षीय किसान की तीन बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने गांव बुढ़ाखेड़ा के ही दो युवकों अमित व प्रिंस को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। हत्या की वजह शराब पीकर तीन दिन पहले गांव में हुए झगड़े को बताई जा रही है।

विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी चांद ने कहा कि उसका बेटा राकेश मंगलवार को सुबह खेतों में गया था। दोपहर को वह खेत में काम कर रहा था। इस दौरान गांव के ही अमित व प्रिंस के साथ एक अन्य युवक बाइक वहां पहुंचे और उन्होंने राकेश की गोली मारकर हत्या कर दी। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने उन्हें हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


चांद ने कहा कि आरोपियों का तीन दिन पहले शराब पीने को लेकर उसके बेटे राकेश के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या की है। खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करने वाला राकेश अपने पीछे दो बच्चे, पत्नी तथा पिता को छोड़ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मृतक राकेश के पिता चांद की शिकायत पर गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी प्रिंस व अमित को नामजद कर एक अन्य युवक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। तीन दिन पहले गांव में हुए झगड़े को हत्या का कारण बताया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। -समरजीत, थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed