फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   eight accusd arrest

क्रिकेट पर सट्टा लगवाते आठ लोग काबू

Sun, 13 Dec 2015 11:41 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sun, 13 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


 शहर के कपास मंडी की एक दुकान में फतेहाबाद पुलिस ने छापेमारी करके बंगलादेश प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन लोगों को काबू किया है।

जब पुलिस ने छापेमारी की उस समय पांच युवक जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी और टीवी, मोबाइल बरामद किया है।

हिसार आईजी कार्यालय को सूचना मिली थी कि नरवाना के कपास मंडी की एक दुकान में कुछ लोग बंगलादेश प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे हैं।
 सूचना के बाद आईजी हिसार टीम ने तुरंत ही फतेहाबाद पुलिस को नरवाना में छापेमारी करने के आदेश दिए। फतेहाबाद पुलिस सूचना पर नरवाना पहुंची और कपास मंडी की दुकान के अंदर दस्तक दी।
विज्ञापन

जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो इंदिरा कॉलोनी नरवाना निवासी राजेंद्र, चोपड़ा पत्ती निवासी सुनील व विरेंद्र, कलायत निवासी विकास व पटेल नगर निवासी सलीम को जुआ खेलते काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि पतराम नगर निवासी अशोक, बीरबल नगर निवासी पवन व पटेल नगर निवासी राज बंगलादेश प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपये की नकदी, एक टीवी, मोबाइल बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed