फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   double murder accused held

नशामुक्ति केंद्र में डबल मर्डर का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
ब्यूरो/अमर उजाला जींद Updated Sun, 29 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन

रोहतक रोड पर नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के दो कर्मचारियों की हत्या करने के तीसरे आरोपी महावीर कॉलोनी हिसार निवासी अमनदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस रविवार को अदालत में पेश करेगी। इस मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार को चुके हैं।

विज्ञापन


रोहतक बाईपास रोड स्थित नया जीवन नशा मुक्ति केंद्र के काउंसलर शिव कॉलोनी जींद निवासी प्रवेश तथा गांव खेमाखेड़ी निवासी अमित की 20 नवंबर की अल सुबह रॉड से वार कर हत्या कर दी थी। केंद्र के तीसरे कर्मचारी महाराष्ट्र निवासी संजय को बाथरूम में बंद कर दिया और खिड़की को तोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक प्रवेश के भाई प्रवीन की शिकायत पर गांव इसराना पानीपत निवासी प्रदीप, गांव कालवा निवासी आनंद और महावीर कॉलोनी हिसार निवासी अमनदीप सहित एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले के गिरफ्तार आरोपी प्रदीप और आनंद ने खुलासा किया था कि नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारी उन्हें टॉर्चर करते थे और इसी के चलते योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि दोहरे हत्याकांड का तीसरे आरोपी अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed