फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   death

संदिग्ध हालात में विवाहिता ने निगला जहर, मौत

Wed, 18 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदों
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदों Updated Wed, 18 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

उपमंडल के गांव मुआना में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीले पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति व सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव मुआना निवासी राकेश की 21 वर्षीय पत्नी मनीषा ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने को कहा।
विज्ञापन


परिजन महिला को उपचार के लिए पानीपत के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस तथा मृतका के मायका पक्ष के लोगों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता गांव पूरी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका दामाद राकेश तथा राकेश की मां बेदो उसकी बेटी पर दहेज के लिए दबाव बनाते रहते थे। इसी से परेशान होकर मनीषा ने आत्महत्या की है। जांच अधिकारी रमेश चहल  ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति तथा सास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed