{"_id":"f941099536f2887bcac6cc17baeea41a","slug":"crime-hindi-news-993","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में गए दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में गए दो छात्र संदिग्ध हालात में लापता
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
कैथल रोड स्थित लक्ष्मी नगर से संदिग्ध हालत में दो स्कूली छात्र लापता हो गए। दोनों युवक घर से स्कूल गए थे। 23 नवंबर के बाद वह घर नही पंहुचे। परिजनों ने दोनों छात्रों के गायब होने की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी अमरनाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 16 वर्षीय लड़का जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। वह 23 नवंबर को घर से स्कूल के लिए गया था, लेकिन इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
शिकायत में बताया कि उसके साथ उनके पड़ोस का लड़का भी लापता है। वह राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र है। अमरनाथ ने शक जताया कि पड़ोस का लड़का ही उसे बहला फुसला कर कहीं ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन