{"_id":"c2fe0c08d6003ca1a8519f06f33c877c","slug":"crime-hindi-news-982","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 14 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूटे 14 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला जुुलाना
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लिजवाना खुर्द के एक पेट्रोल पंप से रविवार देर रात को बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर 14 हजार रुपये की लूट ली। पेट्रोल पंप पर लूट की सूचना पाकर डीएसपी सुरेश कुमार, जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और आसपास के क्षेत्र में लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पेट्रोल पंप मालिक की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव लिजवाना खुर्द में स्थित पेट्रोल पंप पर रविवार देर शाम को बाइक सवार तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन अजमेर पर पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पास थैले में मौजूद 14 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी सुरेश कुमार व जुलाना थाना प्रभारी समुंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मौके पर जांच की।
विज्ञापन
बॉक्स
बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी से रुपये लूटे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुरेश कुमार, डीएसपी जींद
फोटो कैप्शन
23जेएनडी 08: लिजवाना खुर्द गांव में स्थित पेट्रोल पंप पर जांच करते हुए डीएसपी सुरेश कुमार की टीम।