{"_id":"ae58ff2c7c961cc8dce0db9744339363","slug":"crime-hindi-news-973","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक में बेचने के लिए निकाला राशन डिपो का गेहूं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैक में बेचने के लिए निकाला राशन डिपो का गेहूं
ब्यूरो/अमर उजाला सफीदाें
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नगर के हाट रोड से एक निजी गोदाम से सरकारी बारदाने से बदलकर अवैध रूप से बेचा जा रहा लाखों रुपये का सरकारी गेहूं बरामद किया है। पुलिस के अनुसार अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी।
विज्ञापन
इसके आधार पर जब गोदाम में छापेमारी की तो गोदाम से एक गाड़ी में गेहूं के 72 बैग तथा गोदाम के अंदर करीब 525 बैग रखे मिले। पुलिस ने गोदाम मालिक सफीदों निवासी सतीश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि यह सरकारी गेहूं गांव पाजू के राशन डिपो पर पहुंचना था, जिसे बाहर की बाहर ब्लैक में बेचने के लिए बारदाना बदल दिया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राजेंद्र पानू को साथ लेकर गेहूं के साथ एक कैंटर को अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
अभी जांच जारी
अभी गेहूं की जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, डीएफएससी जींद।