फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   crime

बिना लाइसेंस के गोदाम में रखे पटाखे बरामद

Tue, 03 Nov 2015 12:25 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

 शहर के बंसल अस्पताल के निकट एक गोदाम से पुलिस ने पटाखे, रॉकेट सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पटाखों को शहर के बीच में बिना लाइसेंस के स्टॉक किया गया था। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सफीदों थाना पुलिस को रविवार शाम को सूचना मिली कि शहर के बंसल अस्पताल के निकट एक गोदाम में अवैध तरीके से पटाखे, रॉकेट तथा अन्य विस्फोटक सामग्री को स्टॉक किया गया है और इसका कोई लाइसेंस भी नहीं है। आबादी के बीच में होने के कारण हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर बताए गए स्थान पर छापेमारी की और गोदाम में 198 पैकेट पटाखे और रॉकेटों सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने जब मौके पर मौजूद गोदाम के मालिक सत्यनारायण से इसके लिए लाइसेंस दिखाने के लिए कहा तो वह कुछ नहीं दिखा पाया। पुलिस ने आरोपी सत्यनारायण को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed