{"_id":"fd53b0b7ad8ec0cdc9e70910b1043236","slug":"crime-hindi-news-936","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव खेड़ा खेमावती के निकट असंध पानीपत मार्ग पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया।
पुलिस ने अज्ञात कार व कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। असंध करनाल निवासी रामभूल और संदीप सोमवार को बाइक से किसी कार्य के लिए सफीदों आ रहे थे। जब वह खेड़ा खेमावती के निकट कैंटर को ओवरटेक कर रहे थे तो कैंटर से बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रामभूल उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से निकल रही कार उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई और रामभूल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास लोगों ने घायल संदीप को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में घटना की सूचना पाकर सफीदों थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक रामभूल के शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल संदीप की शिकायत पर अज्ञात कैंटर और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन